ज्ञान विहार पी जी काॅलेज नवलगढ़ में टॉपर्स का सम्मान किया गया
नवलगढ़: आज सोमवार को साइंस पार्क रोड़, घूमचक्कर स्थित ज्ञान विहार पी. जी. काॅलेज नवलगढ़ में सत्र - 2022-23 में बी. एससी. भाग प्रथम, द्वितीय , तृतीय और बी.ए. भाग प्रथम,द्वितीय, तृतीय तथा बी.काॅम. भाग प्रथम एवं द्वितीय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में काॅलेज चेयरमैन जरासन्ध जाखड़, काॅलेज निदेशक अनिल जाखड़, प्राचार्य शीलारानी, रामचंद्र चाहर और काॅलेज स्टाफ ने इन होनहार विद्यार्थियों का तिलकार्चन कर, मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर सम्मान किया। बी. एससी. भाग प्रथम में प्रतीक कुमार पुत्र बसंत लाल मूण्ड ने प्रथम, मोहित रूलानिया पुत्र नौरंग लाल रूलानिया ने द्वितीय और हिमांशु सैनी पुत्र रतन लाल सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एससी.भाग द्वितीय में अंकित कुमावत पुत्र भोपाल सिंह ने प्रथम, नवीन सैनी पुत्र सुरेश सैनी ने द्वितीय और राहुल महला पुत्र रामजीलाल महला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. भाग तृतीय में मेघना पुत्री सुरेश कुमार ने प्रथम, करण सैनी पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी ने द्वितीय , भरत कुमार जांगिड़ पुत्र ओम प्रकाश जांगिड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.ए. भाग प्रथम में सरिता पुत्री श्रीराम ने प्रथम,तमन्ना पुत्री पवन कुमार ने द्वितीय और हेमलता मेघवाल पुत्री दिनेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बी.ए. भाग द्वितीय में प्रशान्त कुमार पुत्र विनोद कुमार ढ़ाका ने प्रथम स्थान, अभिषेक पुत्र रामचंद्र ने द्वितीय और हेमंत कुमार चौहान पुत्र सुरेश कुमार चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बी.ए. भाग तृतीय में अनामिका पुत्री नेमीचन्द कुमावत ने प्रथम स्थान और भावना कंवर पुत्री अमर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार से बी.काॅम.भाग प्रथम में सुमित सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.काॅम. भाग द्वितीय में खुशी जांगिड़ पुत्री विजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सत्र में सभी कक्षाओं का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम ही ज्ञान विहार काॅलेज की पहचान है। इस अवसर पर कॉलेज चेयरमैन जरासन्ध जाखड़ ने इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए काॅलेज के सम्पूर्ण स्टाफ, विद्यार्थियों व अभिभावकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर प्राचार्य शीलारानी ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए विद्यार्थियों व शैक्षणिक स्टाफ को बधाई दी और कहा कि ज्ञान विहार पी. जी. काॅलेज नवलगढ़ परिवार की सामूहिक मेहनत ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देकर काॅलेज को सफलता की बुलंदियों पर पहूंचाया है। इस अवसर पर काॅलेज का सम्पूर्ण स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काॅलेज के सहायक निदेशक रामचंद्र चाहर ने किया।