Dark Mode
विरोधियों के खिलाफ सख्त

विरोधियों के खिलाफ सख्त

कांग्रेस आलाकमान अब राज्य में कांग्रेस संगठन और सरकार का विरोध करने वाले अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करता जा रहा है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चयन के समय भी कई ऐसे नेताओं को सूची से हटा दिया गया था उसके बाद प्रभारी सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा  ऐसे नेताओं को हिदायत दे चुके हैं कि वे ऐसा कोई भी आचरण अथवा बयान न दें जिससे कांग्रेस सरकार और संगठन को नुकसान हो ना किसी घटना का समर्थन विरोध करें ना किसी आंदोलन का समर्थन विरोध करें ना किसी मंत्री के खिलाफ बयान बाजी करें।
दरअसल राजस्थान में कांग्रेस सरकार और संगठन के खिलाफ भाजपा से ज्यादा कांग्रेसी नेता सक्रिय हैं कुछ तो सरकार में बैठकर भी सरकार को कोस रहे अपने सहयोगी मंत्रियों के खिलाफ बोल रहे हैं इनमें मंत्री राजेंद्र गुड्डा और अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामखिलाड़ी बेरवा का नाम सुर्ख़ियों से चल रहा है जो कोई भी मौका सरकार के खिलाफ नहीं छोड़ते हैं इसके अतिरिक्त पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी आलाकमान नाराज है क्योंकि  कई मौके पर कांग्रेस सरकार संगठन और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ भी बोल जाते हैं विधायक दिव्या मदेरणा और वेद प्रकाश सोलंकी की भी आलाकमान तक शिकायत पहुंची है।
पिछले दिनों भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा द्वारा तीन वीरांगनाओं को लेकर किए गए आंदोलन के समय भी इनमें से कई नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जबकि सरकार की ओर से कहा जा चुका था कि मांगे अनुचित है तथा जो पैकेज निर्धारित है दिया जा चुका है बाद में इस मामले में खुद भाजपा ने भी अपने पैर की वापस खींच लिए क्योंकि वह समझ गई कि मामला गलत है और आम आवाम, पूर्व सैनिक और वीरांगना इसके खिलाफ है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेसी आज तक नहीं समझ पाए। आलाकमान ने निश्चित कर लिया है कि विरोध करने वाले ऐसी किसी भी नेता पदाधिकारी को कहीं किसी पद पर मनोनीत नहीं किया जाएगा तथा आगामी चुनाव में ऐसे नेताओं के टिकट पर पुनर्विचार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी ऐसे नेताओं से नाराज हैं जो सरकार की अच्छी और जन कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन तो नहीं कर रहे हैं अपितु विरोध करके सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की चेष्टा कर रहे हैं जबकि सरकार के कामकाज से सरकार के रिपीट होने की संभावना प्रबल होती जा रही है

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!