नगर के व्यापारियों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
आमेट. नगर के प्रमुख व्यापार संघ जनरल व्यापार संघ, सर्राफा संघ, वस्त्र व्यापार संघ एवं स्टेशन चारभुजा रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक को एक ज्ञापन दिया ज्ञापन मे बताया की आमेट नगर में चार व्यापार संघ है जो कि कई वर्षों से नियमित संचालित है व आमेट नगर मे होने वाले सभी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में पुरा सहयोग देते है व नगर को साफ व प्रदुषण से मुक्त रखने के लिये महिने में दो दिन (अमावस्या व पुर्णिमा) को अपना व्यवसाय (दुकान) पूर्ण रूप से बन्द रखते है परन्तु कुछ व्यापारी (दुकानदार) किसी व्यापार संघ से नही जुडे हुये है। हमने उनसे मिलकर उनको व्यापार संघ से जुडने का आग्रह किया परन्तु वो किसी व्यापार संघ से नही जुडना चाहते है व नगर के बाजारों में गन्दगी फैलाते है व अपनी दुकान का सामान मैन रोड पर रखते है, जिससे हर समय रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापार संघ से जुड़े व्यापारियों व नगर के नागरिकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पडता है। अतः निवेदन है कि आमेट नगर को साफ व प्रदुषण मुक्त रखने के लिये अमावस्या व पुर्णिमा को सभी व्यापारियों (दुकानदारों) को बन्द रखने के लिये नगर पालिका द्वारा माईक से सूचित कर बन्द के लिये पाबन्द करवायें व समस्त व्यापार संघ को राहत दिलवाये। जनरल व्यापार संघ से सुनील कोठारी मुकेश सिरोया वस्त्र व्यापार संघ से भूपेंद्र डूंगरवाल मुकेश चपलोत, सर्राफा संघ से अभय कुमार गेलडा, हेमराज गुर्जर, विक्रम सोनी एवं स्टेशन चारभुजा रोड व्यापार संघ से मूलचंद छाजेड़, नरेंद्र बडाला मौजूद थे।