Dark Mode
बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, बचाने के प्रयास में गई जान

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, बचाने के प्रयास में गई जान

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 4 एडब्ल्यूएम इलाके में पानी की डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतकों में 14 वर्षीय पूजा सहित मुकेश, मनोज और निर्मल शामिल हैं। एक को बचाने के लिए तीन अन्य भी कूदे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पूजा नायक खेत में बनी डिग्गी से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। बहन को डूबता देखकर उसके दोनों भाई मुकेश और मनोज उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गए। इसी दौरान कालूराम का बेटा निर्मल भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गया। लेकिन पानी की गहराई के कारण चारों बाहर नहीं निकल सके। दो सगे भाइयों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे में जान गंवाने वाले चारों बच्चे दो सगे भाइयों के परिवार से थे। इनमें रमेश नायक के तीन बच्चे और कालूराम का एक बेटा शामिल था। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि छतरगढ़ थाने से करीब दो किलोमीटर दूर सोना राम मेघवाल का खेत है, जिसे रमेश नायक ने लीज पर ले रखा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य तीन को बेहद कमजोर नब्ज की स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान तीनों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!