मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
बारां। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को बटावदी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान दल कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को मतदान दिवस पर मॉकपोल के पश्चात् ईवीएम को क्लीयर कर निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ कराने को कहा गया है। साथ ही मतदान के दौरान पूरी तरह निष्पक्ष व्यवहार करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं से वोट डलवाए तथा सावधानी व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में ईवीएम के संचालन का तरीका समझाया गया। प्रशिक्षण में 500-500 मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय को मास्टर ट्रेनर सुनील शर्मा, मधुसूदन गौतम, धर्मेन्द्र मेघवाल के नेतृत्व में दक्ष प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।