Dark Mode
’नगर निगम सभागार में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित’

’नगर निगम सभागार में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित’

भीलवाड़ा। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार भीलवाड़ा नगर निगम पार्षदध्सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना कार्य में नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण शनिवार को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित किया गया। नगर निगम की मतगणना के लिए प्रशिक्षण में नियुक्त 33 मतगणना पर्यवेक्षक व 6 आरक्षित कुल 39 एवं 33 मतगणना सहायक व 6 आरक्षित कुल 39 तथा 10 कार्मिक, जो आरओध्एआरओ टेबल पर सहयोग के लिए नियुक्त किए गए हैं, सहित कुल 88 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रक्रिया, ईवीएम के माध्यम से मतगणना, मतगणना से संबंधित आवश्यक सावधानियों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्य संपादित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्मिकों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को ईवीएम के उपयोग संबंधी व्यावहारिक एवं आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने कार्मिकों से मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित करने का आह्वान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर श्रीमती प्रतिभा देवटिया, सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री प्रमोद सीरवी, प्रशिक्षण शाखा से श्री नारायण जागेटिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!