नाले में टर्बो धंसा रास्ता शाम तक रहा जाम
फलोदी . बिजली घर के सामने स्थित गेंग हट के पीछे सड़क ले बीच मे बने नाले में सीमेंट से भरा टर्बो अचानक धंस गया । जिस कारण आम रास्ता घण्टो तक जाम हो गया, गनीमत रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दुकानदारों ने एसडीएम फलोदी को ज्ञापन देकर तत्काल नाला रिपेयरिंग सहित अन्य कार्यो को पूर्ण करवाने की मांग की।
नगरपालीका चौराहे के पास स्थित गेंगहट के पीछे 2011 में बना नाला जो पिछले करीब 10 वर्षों से जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रखा है जिसमे आये दिन चार पहिया वाहन फंसते ही रहते है और कि बार दुर्घटनाएं भी घटित हो जाती है। इसी नाले में आज मंगलवार सुबह सीमेंट के बोरों से भरा टर्बो आया और नालें जाते ही इस क्षतिग्रस्त नाले में धंस गया। अचानक जोरदार की आवाज के साथ नाले में टर्बो फंसने से आस पास की दुकान वाले घबरा गए। टर्बो केनिस तरह बीच सड़क बने नाले में फंस जाने से आम रास्ता जाम हो गया।
यहाँ पर स्थित दुकानदारों ने बताया कि आज फिर एसडीएम फलोदी को ज्ञापन देकर पुलिये के ऊपर की आरसीसी को करवाकर रोड बनवाने का कष्ट करे ।
पुलिये के ऊपर नियमित सफाई की व्यवस्था करवाई जाये, पुलिये के ऊपर समुचित लाइट की व्यवस्था करवाई जाये,
डंपिंग यार्ड को हटाने की व्यवस्था की जाये