दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप का हुआ समापन
चाखू . घंटियाली पंचायत समिति के ग्राम पंचायत नोखडा़ चारणान और नोखडा़ भाटियान में मंगलवार को दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप का समापन हुआ इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश व्यास द्वारा नियुक्त प्रभारी किशन राव लूणा ने बताया कि दोनों ही ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत राजस्थान सरकार द्वारा चयनित 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन हुआ और लोगों में भी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर उत्साह देखने को मिला इस मौके पर बिडियो मोहित दवे , तहसीलदार हुकमीचंद, सरपंच गुमानाराम,हरभज नोखडा़ सांख्यिकी निरीक्षक अरविंद सिंह आदि मौके पर उपस्थित रहे।