Dark Mode
मामूली कहासुनी को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

मामूली कहासुनी को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

चौमूं। चौमूं शहर के पठान मोहल्ले में शनिवार रात एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर दी। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चौमूं सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट के मामले में चौमूं निवासी इरशाद अली (41) पुत्र हबीब खान घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें एक युवक को चोट लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!