Dark Mode
दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फंसने से दो लोगों की मौत

दो बसों के बीच दोपहिया वाहन फंसने से दो लोगों की मौत

कोच्चि में पालारिवट्टम के पास शुक्रवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों के बीच दोपहिया वाहन के फंस जाने से, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह छह बजकर करीब 15 मिनट पर हुई। उसने बताया कि जब दोपहिया वाहन बस के पीछे था तभी पीछे से आई एक अन्य बस ने मोटरसाइकिल और उसके आगे वाली बस में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि जिस बस ने टक्कर मारी, उसमें सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। उसने कहा, ‘‘जांच जारी है। उसके बाद ही पीड़ितों के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!