Dark Mode
Jammu में बारिश के कारण दो लोगों की मौत, छह लोग हुए घायल

Jammu में बारिश के कारण दो लोगों की मौत, छह लोग हुए घायल

जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में शनिवार को दूसरे दिन भी लगातार बारिश हुई और इससे संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण 36 से अधिक घरों और अन्य उन्होंने बताया कि भलेसा के बटमास-चांगा गांव की रहने वाली सुहंक्षा देवी की डोडा जिले में आंधी के कारण घर की छत गिरने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले की गंदोह तहसील में कम से कम 10 अन्य घरों को नुकसान हुआ, और पास के किश्तवाड़ जिले में त्रिगाम, पालमार, मुगल मैदान और आसपास के इलाकों में तूफान से 15 और घर और अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गये।

उन्होंने बताया कि उधमपुर जिले के मौड पासी में भारी बारिश के बीच एक ईंधन टैंकर चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसका वाहन पहाड़ी से टकरा गया जिससे चालक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के मनूर गाला में पहाड़ी से एक पत्थर एक यात्री बस से टकराने से छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस मंदिर गाला से राजौरी जा रही थी और घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जिले के बटोटे इलाके में एक स्कूल पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।
ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!