यूआईटी सचिव ने लोकार्पण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
कोटा । नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी ने सोमवार को गुमानपुरा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अवलोकन कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
न्यास सचिव ने बताया कि 28 जून को प्रस्तावित लोकार्पण के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को वर्षा मौसम को मध्यनजर माकूल व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल एवं प्रतिमा स्थल के आस-पास की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन, मुख्य अभियंता यूआईटी ओपी वर्मा, उप सचिव मोहम्मद ताहिर, उपाधीक्षक आशीष भार्गव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।