Dark Mode
United Nations के नेताओं, एजेंसियों ने गाजा में सहायता पहुंचने का स्वागत किया

United Nations के नेताओं, एजेंसियों ने गाजा में सहायता पहुंचने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के नेताओं और एजेंसियों ने मिस्र से राफा सीमा पार कर गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक छोटी सी शुरुआत है। उन्होंने इस दौरान अपनी तत्काल युद्धविराम के लिए की गई अपील को भी दोहराया। इजिप्शियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के 20 ट्रकों के काफिले ने मानवीय आपूर्ति के साथ गाजा में प्रवेश किया। यह पहली खेप है जो सात अक्टूबर को इजराइल पर फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद गाजा पहुंची है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने शनिवार को कहा, मैं, इस संबंध में मिस्र के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं। लेकिन गाजा को इससे बहुत अधिक चाहिए, उन्हें आवश्यक पैमाने पर मानवीय सहायता की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता है। गुतारेस ने शांति के लिए काहिरा शिखर सम्मेलन में कहा, हम इसे संभव बनाने के लिए संबंधित सभी पक्षों के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसियों संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और इजिप्शियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी से पहली लेकिन सीमित जीवन रक्षक मानवीय आपूर्ति की खेप राफा सीमा को पार कर गाजा में पहुंची। यह खेप लाखों नागरिकों अधिकतर महिलाओं और बच्चों में से कुछ संख्या को तत्काल आवश्यक राहत जरूर प्रदान करेगी जो पानी, भोजन, दवा, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजें के अभाव का सामने कर रहे हैं। एजेंसियों ने कहा, यह बहुत छोटी शुरुआत है और लक्ष्य बहुत बड़ा है। गाजा में 16 लाख लोगों से अधिक को आवश्यक मानवीय मदद की जरुरत है। बच्चे, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा है। गाजा की आधी से अधिक आबादी बच्चों की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!