केन्द्रिय मंत्री मेघवाल का तारानगर एसोसिएशन ने किया अभिनन्दन
तारानगर . दिल्ली प्रवासी तारानगर निवासियों ने दिल्ली में तारानगर विकास एसोसिशन के बैनल तैले कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का अभिनन्दन किया । एसोसिएशन ने उनके सम्मान में अध्यक्ष एस एस अग्रवाल के नेतृत्व में रात्री भोज का आयोजन भी किया गया । अभिनन्दन समारोह में केन्द्रिय मंत्री मेघवाल के सामने तारानगर शहर की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए अवगत करवाया कि तारानगर शहर आज भी विकास के लिये तरस रहा है, एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने मेघवाल के सामने मुख्य रूप से तारानगर को रेल्व लाईन से जोड़ने की भी बात कही। इस अवसर पर तारानगर तहसील विकास एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष श्याम सुंदर चाचाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर राखेचा, सचिव अरूण सारङा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चाचाण, कार्यकारिणी सदस्य विधाधर पारीक, शुशील राखेचा, आत्माराम सरावगी, दीपक एडवोकेट, विचित्र कुमार सी ए, महेंद्र सारङा, एसीपी वेदप्रकाश सहारण धीरवास एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। एडवोकेट मोहर सिंह व विचित्र कुमार ने केन्द्रिय मंत्री मेघवाल को भाङंग तारानगर तहसील में आने का निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार करते हुए कहा कि मेरे को चूरू जिले से बहुत लगाव है एवं शिघ्र ही तारानगर, बाँय, साहवा, धीरवास क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं वहां के निवासियों की समस्याओं से रूबरू होंगे।