Dark Mode
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सरवाड़। कस्बे में मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मोबिलाइजेशन और वातावरण निर्माण हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया द्वारा पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम नेहा बाबर, द्वितीय अंकित खाती एवं तृतीय स्थान विनोद शर्मा रहे। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धि लक्षकार, द्वितीय स्थान तन्नू जांगिड़ एवं तृतीय स्थान पंकज टेलर ने प्राप्त किया l कार्यक्रम में साक्षरता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमजद खान, सन्दर्भ व्यक्ति राजेश कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!