Dark Mode
शातिर नकबजन गिरफ्तार, लाखों रूपये के जेवरात व नगदी की बरामद

शातिर नकबजन गिरफ्तार, लाखों रूपये के जेवरात व नगदी की बरामद

कोटा। कोटा शहर में थाना किशोरपुरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर व तकनीकी आसूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में सूने मकान में मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के गहने व नगदी चुराने की घटना का खुलासा कर शातिर नकबजन कन्हैया उर्फ किशन पुत्र दुलाजी उर्फ दुली लाल बावरी उम्र 45 साल निवासी देवपुरा तहसील सुसनेर मध्य प्रदेश हाल खटीको का मोहल्ला कोटडी थाना गुमानपुरा हाल गोविन्द धाम थाना किशोरपुरा को गिरफ्तार कर चुराई गये सोने चांदी की गहने एवं नगदी बरामद की है।एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 10 फरवरी को सुभाष कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता ने किशोरपुरा थाने पर एक रिपोर्ट दी थी कि वह कल सुबह श्योपुर गया था। पीछे सूने पड़े मकान का मैन गेट, चैनल गेट और अन्दर के बेडरूम का ताला एवं अलमारी का लॉक तोड़ अज्ञात चोर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने व 35 हजार नगद चुरा ले गए। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुलजिम की तलाश शुरू की गई।

एसपी डॉ दुहन के निर्देश पर शहर में चोरी, नकबजनी व लूट के अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान व अपराधों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी व सीओ योगेश शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ भूरी सिंह के नेतृत्व में एएसआई फूल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल तिलक चन्द की टीम द्वारा मुखबीर व तकनीकी संसाधनो की सहायता से शनिवार को आरोपी कन्हैया उर्फ किशन पुत्र दुला जी उर्फ दुली लाल को चुराए गए गहने व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी कन्हैया उर्फ किशन के खिलाफ नकबजनी, चोरी, लूट व अवैध हथियार रखने के कोटा शहर व जोधपुर में 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी शातिर नकबजन व शराब पीने का आदी है। अपने शौक पूरा करने के लिये कोटा शहर के अलग-अलग क्षेत्र में किराये का मकान लेकर दिन में सूने मकानों की रैकी करता है तथा रात में मौका पाकर घर में घुस कर चोरियां करता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!