सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
कोटा । जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक गुरूवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की गई जिसमें दर्ज 13 प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर समिति द्वारा अंतिम रूप से निस्तारित नहीं मानते हुए संबंधित विभागों को 15 दिन निस्तारण के निर्देश दिए।
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह ने प्रकरणवार समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत लाभ के प्रकरणों में सभी अधिकारियों को व्यक्तिशः रूचि लेकर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। सभी 13 प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई जिनमें डॉ. अजय सक्सेना के सेवानिवृत्त परिलाभ, स्नेह प्रभाभट्ट नागर के पेंशन परिलाभ, मधु लोकवानी के पीएल व ग्रेच्युटी परिलाभ के संबंध में 15 दिवस में व्यक्तिशः रूचि लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, राज्य स्तरीय समिति के सदस्य राजेश गुप्ता, जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रधान लाड़पुरा नईमुद्दीन गुड्डू, हरपाल सिंह राणा, भगवान दास, ललित चित्तौड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।