देवराठी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने किया विरोध
डीडवाना. देवराठी टोल प्लाजा पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के वाहनों के टोल मुक्त की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन ग्रामीणों के द्वारा किया गया सुबह 11:00 बजे देवराठी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के द्वारा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीडवाना पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से समझाइए करने लगा वही प्रदर्शन कार्यो की मांग थी कि आसपास के 15 किलोमीटर के जो भी ग्रामीण क्षेत्र के गांव है उन सभी के निजी वाहनों के टोल मुक्त किए गए जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें आसपास के पंचायत के सरपंच भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए वहीं विरोध प्रदर्शन में आनंदपाल सिंह के छोटे भाई मंजीत पाल सिंह भी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाई वही दो से तीन घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद में ग्रामीण और टोल कर्मियों के बीच सहमति बनी जिसमे प्रशासन के बीच यह सहमति बनी है कि ग्राम पंचायत थाणू के समस्त ग्राम देवराठी आस की ढाणी अम्बापा कणवाई के सभी प्रकार के वाहन होल फ्री होगे और टोल बूथ के दायरे में 15 किलोमीटर तक जो भी गाँव दायरे में आयगे उन सभी गांवो के छोटी गाडियो केम्पर पिकअप और पर्सनल वाहन टोल मुक्त होगे और छोटे वाहनों की आधार कार्ड आईडी , दिखानी होगी और ग्राम पंचायत थाणू की बडी गाड़ियों की आरसी दिखाने पर टोल मुक्त होगा इसको लेकर ग्रामीणों और टोल कर्मियों के बीच सहमति बनी है।इस अवसर पर राजुराम चान्दबासनी मजीतंपाल सिंह सरपंच देवीपाल सिंह सरपंच लक्ष्मण सिंह नरेंद्र सिंह राकेश बरवड अरुण सिंह कणवाई दुर्गा सिंह उदरमान खां चेनाराम सुरजाराम अहसान भाटी आनंद अम्बापा राधेश्याम बुलकेश मुकेश महावीर मेघवाल सहित सेंकड़ों ग्रामीण मोजुद रहे।