Dark Mode
सौरभ कांत की पोल वायरल वीडियो से खुली, मनाई थी बांग्लादेशी महिला के साथ एनीवर्सरी

सौरभ कांत की पोल वायरल वीडियो से खुली, मनाई थी बांग्लादेशी महिला के साथ एनीवर्सरी

बांग्लादेश से भारत के नोएडा आई बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर और उसके शौहर सौरभकांत तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सौरभ सोनिया के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाते हुए दिख रहे है। दोनों के साथ दो और लोग भी है। इस वीडियो में सालगिरह पर सौरभ और सोनिया बेहद खुश दिख रहे है और एक दूसरे को केक भी खिला रहे है। हालांकि इस वीडियो में दोनों के साथ कोई बच्चा नहीं दिखा है। इसके अलावा एक और वीडियो है जिसमें दोनों काफी खुश दिख रहे है। वहीं दूसरी तरफ सौरभ अब तक कहते आए हैं कि उनसे सोनिया की शादी जबरदस्ती करवाई गई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो से उन्हें लगातार ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। सौरभ का कहना है कि वो बांग्लादेश की अदालत में तलाक के लिए अर्जी डाल चुके है।
सौरभ के पास नहीं कोई जवाब
बांग्लादेश से आई सोनिया अख्तर अपने पति सौरभकांत तिवारी की तलाश में घूम रही है। सोनिया अख्तर ने ऐसे दस्तावेजों को पेश किया है जो सौरभकांत तिवारी के लिए परेशानी खड़ी कर गया है। अंत में सौरभ को मानना पड़ा कि एक वर्ष का बच्चा अन्नू उसी का बेटा है और सोनिया अख्तर उसकी पत्नी है। पुलिस ने ये जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रीति यादव ने सौरभ कांत और सोनिया को काउंसलिंग के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। इस दौरान दोनों को एक घंटे तक एक दूसरे के आमने सामने रखा गया। सोनिया ने इस दौरान बच्चे के जन्म का प्रणाण पत्र भी दिखाया, जिसमें सौरभ का नाम था। इसके अलावा उसने कई ऐसे सबूत पेश किए जिससे ये पक्का हुआ कि सौरभ और सोनिया पति-पत्नी है। सोनिया सिर्फ अपने पति को वापस ले जाना चाहती है। सोनिया का कहना है कि कोई एक करोड़ तो क्या दस करोड़ रुपये भी दे तो भी वह बिना पति के वापस नहीं जाएगी। सोनिया का दावा है कि सौरभ ने अधिकारियों के सामने यह भी कबूल किया कि उसने धर्मांतरण किया था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच अभी भी जारी है। घटनास्थल बांग्लादेश का होने के कारण इस संबंध में भले ही केस नोएडा के किसी थाने में दर्ज नहीं हुआ है पर पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी है। इसी क्रम में दोनों को डीसीपी ने अपनी ऑफिस में बुलाया था ताकि काउंसलिंग कर रिश्तों को कोई मंजिल दी जा सके।
सोनिया ने बताया कि ढाका की बायतुल मस्जिद में उसका और सौरभकांत का 14 अप्रैल 2021 को निकाह हुआ था। उसने कहा कि यह निकाह पूरी तरह से मुस्लिम धर्म के अनुसार हुआ था, निकाह के तीन दिन पहले सौरभ ने धर्म बदल लिया था। पुलिस के अनुसार काउंसलिंग के दौरान सौरभ ज्यादातर समय चुप रहे, जबकि सोनिया ने अधिकारियों के सामने खुलकर अपनी बात दस्तावेजों के साथ रखी। तीन अगस्त को नोएडा पहुंची महिला ने यह भी बताया कि सौरभ से पहली मुलाकात उसके ही ऑफिस में हुई थी। कंपनी में केमिकल सप्लाई को लेकर एक बैठक हुई थी,जिसमें सोनिया भी गई थी। सोनिया के अनुसार उसके बाद सौरभ से उसकी बातचीत होने लगी और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गयी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!