Dark Mode
विश्व जागृति मिशन जयपुर मंडल ने किए जरूरतमंदों को कंबल वितरित

विश्व जागृति मिशन जयपुर मंडल ने किए जरूरतमंदों को कंबल वितरित

जयपुर। विश्व जागृति मिशन के जयपुर मंडल की ओर से कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आदर्श नगर में बीस दुकान स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रधान मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि विश्व जागृति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जयपुर मंडल द्वारा गुलाबी नगर में परिवार जोड़ो कार्यक्रम और बाल संस्कार केन्द्र जैसे प्रकल्पों के माध्यम से कच्ची बस्तियों के लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने के लिए सतत कार्यक्रम चलाए जाते हैं।इसी कड़ी में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडल से जुड़े श्रद्धालुओं के आर्थिक अंशदान से कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने इसे सफल बनाने में पिछले कई दिनों से विशेष मेहनत की।कम्बल वितरण कार्यक्रम से पहले मंडल कार्यालय में आचार्य मोहन लाल शास्त्री एवं पंडित विष्णु कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित हवन में प्रधान मदनलाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दास गंगवानी, सचिव द्वारका प्रसाद मुटरेजा, महामंत्री दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल बजाज, डॉ. मधु शर्मा, इंदु भार्गव, पुष्पा भाटिया और मंजू बजाज सहित पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सबकी खुशहाली की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!