विधालयों में कैरियर डे के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र उपखंड सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई और जगह-जगह आने को कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपखंड के विधालयों में शुक्रवार को केरियर डे के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई। इस अवसर पर सुमेरपुर तखतगढ़ सांडेराव सहित समस्त विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ स्वामी की जयंती मनाई। इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा देवी पन्नालालजी राणावत राजकीय अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय दुजाना में संस्था प्रधान डुगाराम राठौड़ की अध्यक्षता में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम प्रभारी शान्तिलाल परिहार ने बताया कि सर्वप्रथम स्कूल हांल में संस्था प्रधान डुगाराम राठौड़ ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन का प्रेरणास्पद गीत प्रस्तुत किया। छात्र- छात्राओ ने स्वामी के जीवन से सम्बंधित कविताएं, कहानियां,श्लोक सुनाए गए। निबंध लेखन एवं कैरियर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान डुगाराम राठौड़ ने कहा कि छात्र व युवाओं पर परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी होती है। शिक्षक शान्तिलाल परिहार ने विज्ञान एवं गणित विषय के बारे में जानकारी देकर नवीन खोज करने की अपील की। शारीरिक शिक्षक किशन सांखला ने बच्चों को विवेकानन्द जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान डुगाराम राठौड़,शिक्षक मांगीलाल आर्य, हंसाराम मीणा,शान्तिलाल परिहार,कृष्ण कुमार सहित समस्त विधालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।