Dark Mode
व्यास ने अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

व्यास ने अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

बीकानेर। अगले माह बीकानेर के आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव की चल रही तैयारियों का शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने नगर निगम, नगर विकास न्यास तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों का जायजा लिया।
बता दें कि इस महोत्सव के पहले दिन हेरिटेज वॉक होगी। इसी के चलते व्यास ने अधिकारियों के साथ रामपुरिया हवेली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव बीकानेर की संस्कृति का दर्पण है। इसके माध्यम से देशी व विदेशी पर्यटक बीकानेर की संस्कृति व कला से रूकरू होते है। बता दें कि तीन दिवसीय ऊंट उत्सव के पहले दिन 12 जनवरी को रामपुरिया की हवेली के आगे से हैरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। हैरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से रवाना होकर मोहता चौक, चूड़ी बाजार, सब्जी बाजार, लक्ष्मीनाथजी मंदिर के आगे से होती हुई पौराणिक राव बीकाजी की टेकरी पर पहुंचेगी। इस दौरान स्थानीय उस्ता, मथेरन व लोक कला व संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होने इसको लेकर अधिकारियों को संबंधित हेरिटेज रूट की साफ-सफाई व सौन्दर्यकरण समेत सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!