Dark Mode
जलदाय विभाग ने किए अवैध बूस्टर जब्त

जलदाय विभाग ने किए अवैध बूस्टर जब्त

टोंक। जिले में भीषण गर्मी एवं हीट वेव के मध्य नजर जलदाय विभाग द्वारा आमजन को राहुत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही लोगों की पेयजल समस्याओं का निस्तारण भी तत्काल किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा द्वारा निरंतर की जा रही है। टोंक शहर के वार्ड नंबर 52 स्थित बनवारी जी के चौराहे क्षेत्र में पानी नहीं आने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करते हुए विभाग के पंप हाउस पर इलेक्ट्रिक फॉल्ट को सही कर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई को चालू करवाकर लोगों की समस्या को तत्काल दूर किया गया।

अब बनवारी जी के चौराहे क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसी प्रकार उपखंड मालपुरा में विभाग जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता संदीप बाटड, सहायक अभियंता तारा स्वामी एवं कनिष्ठ अभियंता हंसा देवी जाट की टीम ने अवैध बूस्टर अभियान के तहत शहर के महावीर मार्ग, दोराई मौहल्ला, इमाम बाड़ा समेत शहर के कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई के समय पर 34 अवैध बूस्टर जब्त किए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!