Dark Mode
जिन बच्चों ने हादसे में पेरेंट्स खोए उन्हें हम पढ़ाएंगे

जिन बच्चों ने हादसे में पेरेंट्स खोए उन्हें हम पढ़ाएंगे

गौतम अडाणी ने ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद किया ऐलान


नई दिल्ली .  अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ओडिशा रेल हादसे के 2 दिन बाद एक बड़ा ऐलान किया है। इस रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया है, ऐसे सभी बच्चों की स्कूली शिक्षा के खर्च की जिम्मेदारी गौतम अडाणी ने उठाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी गौतम अडाणी ने खुद रविवार (4 जून) को ट्वीट कर दी है।

गौतम अडाणी ने ट्वीट कर कहा, 'ओडिशा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप उठाएगा।'

बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी
अडाणी ने आगे कहा, 'पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।' शुक्रवार (2 जून) को ओडिशा के बालासोर जिले में हुए इस रेल हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। हादसे में 1175 लोग घायल हुए, जिनमें से 793 को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!