
ये क्या बोल गये डोटासरा... हो गयी जगहसाई , बीजेपी ने ली चुटकी... कर दिया वीडियो शेयर
JAIPUR . एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा इतना भड़के कि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गाली दे डाली। PCC में मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को काले झंडे इसलिए दिखाए गए कि उन्होंने सीकर से संभाग का दर्जा छीन लिया।
वकील हड़ताल पर बैठे है 50 दिन से, जनता में आक्रोश हैं। ऐसे में किसी छात्र संगठन के व्यक्ति ने काला झंडा दिखा दिया तो मुख्यमंत्री की आंख में जलन पैदा हो गई। इन ब्यूरोक्रेट्स को इतनी खुली छूट दे दी कि उसको मारो,पीटो, झूठे मुकदमे लगाओ।
वीडियो भेजो कि उसकी (अपशब्द का इस्तेमाल किया) कुटाई की या नहीं की। इससे घृणित बात कोई हो नहीं हो सकती है। देश में जो माहौल है, उसमें हम सब प्रधानमंत्री के साथ हैं। वो आतंकवादियों से बदला ले, पाकिस्तान से बदला ले। लेकिन यहां पर हम लोग संघर्ष करेंगे, लड़ाई लड़ेंगे, जेलों में जाएंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद अब बीजेपी PCC अध्यक्ष की भाषा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। बीजेपी राजस्थान ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'पूरा देश गम के माहौल में है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा देखिए'।