Dark Mode
आंध्र के राजमुंदरी में महिला और बेटी की हत्या

आंध्र के राजमुंदरी में महिला और बेटी की हत्या

आंध्र प्रदेश के राजमुदंरी के बोम्मुरु में रविवार को 37 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।राजमुंदरी पूर्व के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी विद्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों मां-बेटी को राजमुंदरी ग्रामीण क्षेत्र के हुकुमपेट के डी-ब्लॉक में उनके आवास पर खून से लथपथ पाया। विद्या ने बताया, ‘‘मां की पहचान मोहम्मद सलमा के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस अपराध के सिलसिले में पी. शिव कुमार की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुमार (20) मां और बेटी के साथ रह रहा था और माना जा रहा है कि उसका नाबालिग लड़की के साथ संबंध था। पुलिस ने बताया कि कुमार, सलमा और नाबालिग लड़की पिछले चार दिनों से एक साथ थे, जबकि सलमा का भाई भी रविवार रात एक बजे तक उनके साथ था। हालांकि, जब सलमा का भाई मीट की दुकान से काम से लौटा, तो उसने उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को बुलाया। हत्या में रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!