जयपुर में ब्लैकमेल कर महिला से रेप, परिवार को देता था मारने की धमकी
जयपुर। जयपुर में ब्लैकमेल कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। जॉब के बहाने ले जाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती की। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। पीछा करते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे पति से आरोपी परिचित ने मारपीट की। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कानोता) गौतम डोटासरा कर रहे है।