अयोध्या से आए पीले चावल का मंदिरों में भगवान को दिया न्यौता
सवाईपुर :- 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इसको लेकर अयोध्या से पूजित अक्षत ( पीले चावल ) न्यौता हेतु भेजें गए हैं, उन पूजित अक्षतों ( पीले चावलों ) का मंदिरों में देवी देवताओं को न्योता देने के साथ ही घर-घर वितरण किया जा रहा है | रामभक्त भैरूलाल जाट ढ़ेलाणा ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी, जिसके आमंत्रण को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत ( पीले चावल ) को सवाईपुर मंडल क्षेत्र में राम भक्त अलग-अलग मंडलियां बनाकर मंदिरों में व घर-घर जाकर न्यौता स्वरूप पीले चावल व राम मंदिर का पत्रक दे रहे हैं, ढ़ेलाणा गांव में राम भक्त सांवरमल वैष्णव ने आज देवस्थानों पर पीले चावल भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रण स्वरूप भेंट किया, जिस दौरान देवालाल जाट, सुखलाल जाट, रामेश्वर जाट, बद्रीलाल जाट, अंबालाल जाट, शंकरलाल जाट, प्रभुलाल जाट, बालू सालवी, गोपाल सेन, कैलाश जाट, भैरू सिंह, गोपाल जाट, नारायण जाट, सोनू जाट आदि कहीं मौजूद रहे | 22 जनवरी को सभी मंदिरों में पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा ||