Dark Mode
आपसी रंजिश के चलते युवक पर किया धारधार हथियार से हमला

आपसी रंजिश के चलते युवक पर किया धारधार हथियार से हमला

टोंक । कोतवाली थानान्तर्गत धन्ना तलाई धर्म कांटे के पास बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर पिस्तोल से फायरिंग कर एवं चाकू से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीडि़त के भाई ने थाना कोतवाली में नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। थाना कोतवाली में दर्ज करवाई गई एफआईआर में मोहम्मद हलीम पुत्र आमिन मोहम्मद निवासी चौथ का बरवाड़ा हाल निवासी इंदोर ने बताया कि कल वह अपने भाई के साथ साढू की बहन की शादी में नैनवा गया हुआ था, जहां अनीस एवं नदीम पुत्र नन्हे खां जिनसे उनकी कोई रिश्तेदारी को लेकर पुरानी अदावत चल रही थी। इस मामले को लेकर बाद में नदीम ने मोबाईल करके उसके भाई जुनेद को कोई बातचीत करने के लिए धन्नातलाई स्थित धर्मकांटे के पास रात को बुलाने पर उसका भाई जैसे ही अपने दो-तीन मित्रों के साथ धन्ना तलाई पहुंचा तो वहां अनीस ने देखते ही एक युवक ने पिस्तोल से उसके भाई पर फायर कर दिया, तथा फायर मिस होने पर अनीस व नदीम पुत्र नन्हे खां ने जुनेद पर हत्या की नियत से चाकू से कई जगह वार कर घायल कर दिया। इस दौरान अन्य लोगों के वहां आ जाने पर वह भाग छुटे। पुलिस ने पिडीत का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू की है, वही मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश जाट द्वारा की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!