Dark Mode
Uttar Pradesh के सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

Uttar Pradesh के सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लम्भुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित करने पर सभी लोग मौके से फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कादीपुरखुर्द के हेमंत मिश्रा (34) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लंभुआ नगर पंचायत के अंतर्गत शिवनगर बेदुपारा कस्बे में मंगलवार रात पहुंची बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान यह घटना घटी थी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भी पता चला है कि युवक को जिला अस्पताल लाने वाले लोग दो अलग-अलग कार से आये थे और मेडिकल कालेज में शव को छोड़कर फरार हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!