Dark Mode
निर्वाचन ऑनलाइन ऐप से रूबरू हुए युवा

निर्वाचन ऑनलाइन ऐप से रूबरू हुए युवा

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला के निर्देशानुसार युवाओं को निर्वाचन संबंधी ऐप की जानकारी एवं 25 नवंबर को मतदान दिवस पर शत प्रतिशत भागीदारी के उद्देश्य से अस्पताल रोड़ स्थित क्वांटम क्लासेस में "अपनाये एप बने सशक्त मतदाता" की थीम पर मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑनलाइन ऐप की जानकारी से विद्यार्थी हुए प्रसन्न स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को पात्रता आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अंतिम अवसर की जानकारी देते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा जारी ऑनलाइन एप डाउनलोड करवाई, वोटर हेल्पलाइन एप द्वारा अपना पंजीकरण करने के साथ ही संशोधन एवं नाम हटाने की जानकारी दी, इसी प्रकार सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांगजन को ऑनलाइन आवेदन द्वारा मतदान दिवस पर प्राप्त होने वाली सुविधाओं यथा पिकअप एंड ड्रॉप, व्हीलचेयर, वॉलिंयंटर के बारे में जानकारी दी, इसके साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए होम वोटिंग के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में सीविजिल एप के माध्यम से राजनीतिक कदाचार की गतिविधियों की शिकायत ऑनलाइन करने की प्रक्रिया समझाई। केवाईसी एप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में बताया एवं मतदान दिवस 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की बात कही। संस्थान के निदेशक मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराया तथा निर्वाचन के ऑनलाइन ऐप द्वारा घर बैठे अपने निर्वाचन संबंधी जानकारी का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीसेंट स्कूल के प्राचार्य रघुवीर कारपेंटर, ट्यूटर अजय शर्मा, दिनेश गौड़, डी. पी. सिंह, सत्यनारायण मालव एवं नागरिक मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!