Dark Mode
उत्तर प्रदेश के बलिया में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात दुबहड़ क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती गांव की है और मृतक की पहचान यथार्थ विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि बुधवार रात यथार्थ को गोली मार दी गई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे वाराणसी के अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि यथार्थ की मां रिंकी सिंह की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनमें से तीन को हिरासत में ले लिया गया है। यथार्थ दुबहड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसका जमीन से संबंधित विवाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!