Dark Mode
जिला परिषद् सवाई माधोपुर की प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित

जिला परिषद् सवाई माधोपुर की प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर। जिला परिषद् सवाई माधोपुर की प्रशासन एवं स्थापना समिति की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में जिला प्रमुख कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख ने प्रशासन स्थापना समिति में ग्राम सेवा सहकारी समिति भारजा नदी के 533 वर्ग गज भूमि का निःशुल्क पट्टा जारी किए जाने के लिए अनुमोदन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उनियाला के नवीन विद्यालय भवन एवं खेल मैदान निर्माण के लिए 70222 वर्ग गज भूमि का पट्टा जारी करने का अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी समिति में खाद वितरण संबंधी अनियमितता, सोलर ऊर्जा पम्प लगाने संबंधि मामलों को समय पर पूरा करवाने, स्कूलों, हॉस्पिटल, जीएसएस के निर्माण कार्यो में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की। बैठक में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, जिला परिषद् सदस्य बाबूलाल मीना, हरदयाल जाटव एवं सीमा बैरवा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!