11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार
बाप। जाम्बा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान धोलासर में 11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक, जिला फलोदी पूजा अवाना (आईपीएस) ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुऐ मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी जाम्बा थानाधिकारी अशोक कुमार मय जाब्ता द्वारा सरहद धोलासर में नाकाबंदी कर एक बाइक पर परिवहन की जा रही 11.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर आरोपी श्रवण कुमार पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी इन्द्रनगर फतेहसागर थाना लोहावट को गिरफ्तार किया गया है।