Dark Mode
अवेध रूप से लगाए गए 1191 पोधे ज़ब्त, किसान गिरफ़्तार

अवेध रूप से लगाए गए 1191 पोधे ज़ब्त, किसान गिरफ़्तार


भीलवाड़ा। शहर के सदर थाना इलाक़े के गाडरीखेड़ा में चने की ओट में अफीम की फसल का खुलासा करते हुये एक खेत से 1191 पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि ग़स्त के दौरान मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली कि रीछडा गांव से आगे गाडरी खेडा के लादू बैरवा ने अपने खेत मे अवैध अफीम डोडा पोस्त के पौधे उगा रखे है। मौके पर तुरंत कार्यवाही की जावे। अन्यथा खेत के अवैध अफीम डोडा पोस्त के पौधो को खुर्द बुर्द किया जा सकता है। सूचना पर पुलिस लादू बैरवा के खेत पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मौजूद मिला। उसने खुद को गाडरी खेड़ा निवासी लादुलाल (62) पुत्र खुमा बैरवा होना बताया। उसे पुलिस ने मुखबिर सूचना से अवगत करवाया। इस पर लादू ने अपने खेत के एक हिस्से मे अफीम डोडा पोस्त के पौधे उगाना स्वीकार किया। पुलिस ने खेत का निरीक्षण किया तो एक हिस्से में चने की फसल खड़ी हुयी थी, जबकि  दुसरे हिस्से के करीब एक बिस्वा भुमि में अफीम के पौधे खड़े थे, जिनमें से कुछ पौधों  पर डोडा लगा होकर कुछ डोडे के चीरे लगे पाये गये। पटवारी व गिरदावर को मौके पर बुलवाया गया। दोनो राजस्व अधिकारियों ने रिकॉर्ड का अवलोकन कर उक्त खेत के खसरा नम्बर 424/1 रकबा 1 बीघा होना बताते हुयें उक्त राजस्व रिकॉर्ड में लादु पुत्र खुमा बैरवा व लक्ष्मण पुत्र खुमा बेरवा निवासी गाडरी खेडा के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में अंकित होना बताया। पुलिस ने अफीम के इन पौधों को उखाड़ा और गिनती की तो कुल 1191 पौधे मिले। इनमें से 791 पौधों पर डोडे लगे थे, जबकि 400 पौधे बिना डोडे के थे। इन पौधों का वजन 42 किलो 850 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अफीम के पौधे जब्त कर लादू बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!