11 प्रत्याशियों ने भरे 12 नामनिर्देशन पत्र
पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए पाली लोकसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया में गुरूवार को 11 प्रत्याशियों ने 12 नामंकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंत्री ने बताया कि लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया मे गुरूवार को भोमसिंह ने निर्दलीय, श्रवणराम देवासी ने निर्दलीय, महेन्द्र रेगर ने बहुजन समाज पार्टी, बुधाराम ने निर्दलीय, छगनलाल ने इंडियन इन्दिरा कांग्रेस (आर), हुकमसिंह ने निर्दलीय, भरतसिंह अमरसिंह ने एकम सनातन भारत दल, भीयाराम ने निर्दलीय, मुकेश सैनी ने निर्दलीय, दीपक बामणिया ने निर्दलीय के रूप मंें एक-एक आवेदन तथा आनन्द कुमार परिहार ने बहुजन समाज पार्टी एवं निर्दलीय के रूप में दो नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पाली लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान की अवधि सुबह 7 बजे से 6 बजे तक रहेगी।