Dark Mode
मिस्र में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 25 घायल

मिस्र में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 25 घायल

काहिरा। दक्षिण पश्चिम मिस्र में एक राजमार्ग पर एक यात्री बस धीमी गति से चल रहे एक ट्रक से जा टकराई, जिससे कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। न्यू वैली प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल जमौत ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हुई। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाने तथा मृतकों के शवों को मुर्दाघर ले जाने के लिए मौके पर एंबुलेंस की 17 गाड़ियां भेजी गईं।

हालांकि, बयान में विस्तार से नहीं बताया गया है कि दुर्घटना किस वजह से हुई है। एक स्थानीय दैनिक समाचारपत्र अल-शोरौक की खबर में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने, बताया कि बस 45 यात्रियों को लेकर राजधानी काहिरा जा रही थी। गौरतलब है कि मिस्र में वाहनों की तेज रफ्तार, खराब सड़क प्रबंधन, लचर यातायात कानूनों की वजह से हर साल दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत होती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!