Dark Mode
नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को 20 साल की जेल

नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को 20 साल की जेल

राजस्थान के कोटा में पॉक्सो अदालत ने तीन साल पहले आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में 22 वर्षीय युवक को बृहस्पतिवार को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अदालत ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत संख्या-2 के लोक अभियोजक विजय कछावा ने बताया कि कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत भदाना निवासी बंटी बैरवा (22) को तीन दिसंबर 2021 को आठ वर्षीय बालिका को खाने-पीने का सामान देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के जुर्म में सजा सुनाई गई है। कछावा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसी दिन रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में बैरवा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस ने उसी दिन बैरवा को गिरफ्तार किया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!