उत्कृष्ट कार्य करने पर 3० महिलाएं सम्मानित
जयपुर। जेएसजी संगिनी कैपिटल की ओर से सम्मान समारोह वैशली नगर स्थित रॉयल ललित होटल में आयोजित किया गया। इस मौके पर अलग-अलग कैटेगरी में लगभग 3० महिलाओं को उनके कार्य क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया। संगिनी कैपिटल ग्रुप अध्यक्ष मीना जैन चैधरी ने बताया कि ग्रुप ने अपनी ग्रुप सदस्याओं को जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में,वुमन एंपावरमेंट के क्षेत्र में ग्रुप मे सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में सहयोग प्रदान किया है उन्हें सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष विनीता जैन और सचिव अलका गोधा ने बताया कि आने वाले सभी सदस्याओं व नई सदस्याओं को दुपट्टा पहना कर एवम तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने रैम्पवॉक कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान हाउजी जैसे आकर्षक गेम भी खेले गए। इस मौके पर गठित नई कार्यकारिणी में शकुंतला पांडया अध्यक्ष,अलका गोधा सचिव,नलिनी जैन उपाध्यक्ष, सुनीता काला संयुक्त सचिव,सुनीता पाटोदी कोषाध्यक्ष,चंदना ठोलिया मंजू गंगवाल को कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में प्रीति जैन,सपना गोदीका, मंजू बज को नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष हेमा सोमानी, पूर्व अध्यक्ष समता को गोदीका ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। मंच संचालन श्रीमती समता गोदिका ने किया