39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद
फलोदी. जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिह के निर्देश में हुई कार्यवाही में पुलिस थाना फलोदी ने राजुराम पुत्र जीवराज विश्नोई निवासी सांवरीज पुलिस थाना फलोदी, जिला जोधपुर के रहवासी मकान के पास बने चारे के पडवे से 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया । पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान के राज्यभर मे मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानाधिकारियो तथा वृताधिकारियो को इसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ के तस्करो को धरपक्कड़ के निर्देश दिये थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी अकलेश शर्मा के सुपरविजन मे एवं रामकरणसिह मलिंडा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी मय टीम द्वारा मुखबिर की ईत्तला पर दिनांक 18.03.2023 को सरहद सांवरीज में राजुराम पुत्र जीवराज विश्नोई निवासी सांवरीज पुलिस थाना फलोदी, जिला जोधपुर के रहवासी मकान के पास बने चारे के पडवे में चारे मे छिपाकर रखे दो कट्टो में कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त को बरामद किया है। मादक पदार्थ तस्कर राजुराम अपनी शकुनत से रूपोश है, जिसकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही पर प्रकऱण संख्या 117/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान श्री समरवीरसिह, उप निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना बाप द्वारा किया जा रहा है।