Dark Mode
विधानसभा में 72.68 प्रतिशत हुआ मतदान

विधानसभा में 72.68 प्रतिशत हुआ मतदान

रतनगढ़ ।  विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 72.58 रहा। शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद भी कई बूथों पर मतदान का दौर जारी था। मतदान समाप्ति के बाद देर रात तक ईवीएम संग्रहण का दौर जारी रहा। शहर की रघुनाथ स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई तथा उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने ईवीएम को चूरू की लोहिया कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया। देर रात तक कर्मचारी ईवीएम संग्रहण के कार्य में लगे रहे तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। उल्लेखनीय रहे कि रतनगढ़ के 249 बूथों पर चुनाव कार्य संपादित हुआ तथा इस कार्य में करीब 1250 कर्मचारी जुटे हुए थे। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद दिखाई दिया। पुलिस की मोबाइल टीम लगातार गश्त कर रही थी। दूसरी ओर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी 20 दिन बाद गत रात्रि को राहत की सांस ली व अपने परिजनों के बीच दिन बिताते हुए थकान मिटाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!