9 जुआरी गिरफ्तार, 15 हजार 270 रुपए बरामद
धौलपुर। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जुआ एवं सट्टा खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर शाम को सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 हजार 270 रुपए की राशि बरामद की है।
सदर थानाध्यक्ष रामनरेश मीणा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों के साथ जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से तीन टीमें गठित कर थाना क्षेत्र के ओंडेला गांव में अलग-अलग स्थानों कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे मौके पर 15,270 रुपए की राशि एवं जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज का कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए घनश्याम (28) पुत्र गोपाल, छितरीया (25) पुत्र सुंदर, बबलू (32) पुत्र मोहन सिंह, सोनू (30) पुत्र दीवान सिंह, राजेंद्र (28) पुत्र मोहन सिंह, भागीरथ (30) पुत्र मूला, मुकेश (35) पुत्र रामजीलाल, मनोज (35) पुत्र गोकुल और भगवान दास (45) पुत्र रामदास निवासी ऑडेला रोड को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।