Dark Mode
जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़

जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़

जयपुर। जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर लौटते समय बदमाश ने पीछा कर सुनसान जगह अकेला पाकर पकड़ लिया। श्याम नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की सूचना पर आरोपी युवक को CCTV फुटेज के आधार पर धर-दबोचा। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। SHO (श्याम नगर) दलबीर सिंह ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ हुई थी। 13 मई को वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। रात करीब 3 बजे स्वेज फार्म एरिया में खड़ी अपनी स्कूटी को लेकर घर के लिए रवाना हुई।


अकेला पाकर छेड़छाड़
इस दौरान एक बदमाश स्कूटी लेकर उसके पीछे लग गया। पीछा करते बदमाश ने श्याम नगर इलाके में सुनसान जगह पर अकेला पाकर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी यू-टर्न लेकर वहां से फरार हो गया।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल पकड़ा आरोपी
पीड़िता की ओर से नाकाबंदी में तैनात पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। श्याम नगर थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर तुरंत बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस टीम में शामिल कॉन्स्टेबल पवन कुमार ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हिृत किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुनील कुमार (39) निवासी श्याम पथ श्याम नगर को धर-दबोचा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!