पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
सूरतगढ़ . खण्ड कार्यालय में प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी, सूरतगढ की अध्यक्षता में किया गया जिसमें खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरतगढ़ ने बताया कि खण्ड सूरतगढ में 0 से 5 साल के 48739 बच्चे है जिनको शत प्रतिशत पोलियो वेक्सिनेशन किया जाना है। अभियान के अन्तर्गत 28 मई को बूथ पर दवाई पिलाई जावेगी।, 29 व 30 मई को घर-घर जाकर दवा पिलानी है। इस महाअभियान में खण्ड सूरतगढ़ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका सूरतगढ़ पंचायत समिति सूरतगढ के कार्मिकों का सहयोग लिया जायेगा। बैठक में डॉ0 मनोज अग्रवाल द्वारा अवगत करवाया गया कि इस महाअभियान में 17 ट्रांजिट वूथ, 3 मोबाईल टीम , 187 सामान्य बूथ, कुल 207 बूथों पर लगभग 782 कार्मिकों द्वारा दवा पिलाने का कार्य किया जावेगा। कार्य की मोनेटरिंग करने के लिए 41 सुपरवाईजरों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी ,सीडीपीईओ,ईओ नगर पालिका सूरतगढ़, विपुल गुप्ता मारवाडी युवा मंच,मंगल देरासरी मरुधरा नर्सिंग स्कुल सूरतगढ़,राजेन्द्र तनेजा रोटरी क्लब सूरतगढ़,दलीप महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ़,धनराज महावीर इंटरनेशनल सूरतगढ व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्ड सूरतगढ़ ने भाग लिया।