Dark Mode
एबीवीपी का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू 

एबीवीपी का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जैसलमेर की ओर से रविवार को बैठक कर जैसलमेर जिले में सदस्यता अभियान की योजना बनाई ।इस वर्ष सदस्यता अभियान 3 जुलाई से 10 जुलाई तक जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में चलेगा। सदस्यता अभियान के तहत  जिले भर में 5000 विद्यार्थियों को एबीवीपी सदस्य बनाएगी। सदस्यता अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। भावेश दैया को सदस्यता अभियान जिला संयोजक बनाया गया।  सदस्यता अभियान के जिला संयोजक भावेश दैया ने बताया कि  विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक छात्र संगठन हैं जिसका सदस्य बनकर विद्यार्थी जहां शैक्षणिक परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, भ्रष्टाचार , अत्याचार आदि के विरोध छात्र शक्ति के स्वर को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकते हैं। समाज अमीरी गरीबी के भेद को मिटा कर एक समरस समाज के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। इस दौरान जिला प्रमुख मोती सिंह जोधा, प्रांत सहमंत्री अभिमन्यु सारण, ज़िला संयोजक मेहताब दान चारण, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सुथार, पीयूष दैया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!