एसिबीओ नेमीचंद खटीक का किया अभिनंदन
सावर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा सावर के पदाधिकारी की ओर से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सावर में नवनियुक्त एसिबीओ नेमीचंद खटीक को सापा बंधवाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त एसिबीओ खटीक ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रमुखता से प्रयास किए जाएंगे तथा शिक्षकों की समस्याओं का समय पर हल हो उसको लेकर प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री रामलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन,सावर अध्यक्ष हंसराज लोधा, कालूराम रैगर,रामस्वरूप खटीक ,विनोद शर्मा सत्यनारायण चौधरी सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।