Dark Mode
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आज ईदगाह रोड निवासी सुहेल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सुहेल ने प्रधानमंत्री का विवादास्पद वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!