षडयंत्र रचकर सम्पति हड़पने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। षडयंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज बनाए और सम्पति हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी चंपालाल पुत्र अर्जुनलाल पुरोहित तोलियासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीकानेर जिले के
सेरूणा थाने में दर्ज किए गए मामले में परिवादी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी कृष्णा देवी व सास मोहनी देवी की सम्पति से उन्हें वंचित करने के आशय से लखसिंह, मालसिंह, कनेशसिंह, संतोष कंवर पुत्र मालसिंह पुरोहित ने अपराधिक षडय़ंत्र रचकर एक फर्जी दस्तावेज तैयार किया और सारी सम्पति, जमीन हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी इंद्रपाल को सौंपी है।