Dark Mode
Shimla में रेस्तरां कर्मचारी की हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

Shimla में रेस्तरां कर्मचारी की हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

शिमला। शिमला के माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के पास स्थित एक रेस्तरां के बाहर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सतिंदर पाल को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया और बाद में शिमला लाया गया। सोमवार की सुबह 21 वर्षीय मनीष पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था जो एक रेस्तरां में काम करता था। हमले के बाद वह पुलिस सहायता कक्ष की ओर भागा और नियंत्रण कक्ष के दरवाजे का शीशा उसी हथियार से तोड़ दिया जिससे उस पर हमला किया गया था। पुलिस मनीष को लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पाल मनीष पर हमला करने के बाद फरार हो गया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें तैनात की गईं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस हत्याकांड को लेकर गर्मागर्म बहस हुई और भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!