टैंकर से तेल चोरी पर आरोपियों को जेल भेजा
नदबई . आगरा जयपुर राजमार्ग पर डहरामोड के समीप ढावा मालिक को टैंकर से ऑयल चोरी कर बिक्री करने के मामलें में नदबई लखनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर चालक व ढावा मालिक को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों की मानें तो टैंकर चालक अलीगढ निवासी नबाव सिंह अपने टैंकर से ऑयल चोरी कर डहरामोड पर स्थित ढाबा मालिक आगरा निवासी जीतेन्द्र ठाकुर को बेच रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर चालक व ढावा मालिक को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी के सात ड्रम ऑयल सहित टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।